चीनी स्पेस क्राफ़्ट शेन्ज़ू-12, तीन ऐस्ट्रोनॉट्स नी हाइशेन्ग, लू बोमिंग और तांग हॉन्गबू को लेकर स्पेस स्टेशन पहुंचा।
यह चीन का अपने स्पेस स्टेशन में पहला अभियान है।
चीन 2030 तक स्पेस की मुख्य ताक़त बनने का इरादा रखता है। कुछ दिन पहले उसने मार्स पर रोवर भेजा था।
चीनी स्पेसक्राफ़्ट चांग-ए-5 पिछले पतझड़ में चांद से मिट्टी और पत्थर के नमूने लेकर सफलता के साथ उत्तरी चीन के मंगोल इलाक़े में उतरा था।